अयोध्या में आम आदमी पार्टी की 180 किमी पदयात्रा आज से शुरू, संजय सिंह करेंगे नेतृत्व

सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमित कर्मचारियों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा, “यह यात्रा जनता के अधिकारों की लड़ाई है, जिसे आम आदमी पार्टी सड़क से सदन तक लड़ेगी।”

अयोध्या में आम आदमी पार्टी की 180 किमी पदयात्रा आज से शुरू, संजय सिंह करेंगे नेतृत्व
REPORTED BY - AZAM KHAN, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

अयोध्या/जनमत न्यूज। आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश में बेरोजगारी, आर्थिक संकट और सामाजिक अन्याय के खिलाफ व्यापक जनजागरण के उद्देश्य से अयोध्या में 12 नवंबर से 24 नवंबर तक 180 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शुरू की है। इस यात्रा का नेतृत्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह कर रहे हैं।

पार्टी के मुताबिक, यह पदयात्रा सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आम जनता के अधिकारों की आवाज उठाने का आंदोलन है। यात्रा में युवाओं, किसानों, शिक्षकों, समाजसेवियों सहित विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हो रहे हैं।

सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमित कर्मचारियों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा, “यह यात्रा जनता के अधिकारों की लड़ाई है, जिसे आम आदमी पार्टी सड़क से सदन तक लड़ेगी।”

आम आदमी पार्टी का कहना है कि पदयात्रा के माध्यम से वह जनता के बीच जाकर समस्याओं को सीधे समझेगी और समाधान की दिशा में जनदबाव बनाने का कार्य करेगी।