कौशाम्बी: विवाहित मौसेरी बहन की युवक ने की गोली मार कर हत्या, उसके प्रेम में था पागल

कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव में आज बृहस्पतिवार सुबह मायके आई एक विवाहिता को उसके मौसेरे भाई ने कनपटी में अवैध तमंचे से गोली मारकर कर हत्या कर दी।

कौशाम्बी: विवाहित मौसेरी बहन की युवक ने की गोली मार कर हत्या, उसके प्रेम में था पागल
Published By- Diwaker Mishra

कौशाम्बी/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है यहां के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव में आज बृहस्पतिवार सुबह मायके आई एक विवाहिता को उसके मौसेरे भाई ने कनपटी में अवैध तमंचे से गोली मारकर कर हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद मौसेरा भाई कोतवाली में हाजिर हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल पर पहुँची पुलिस मौका मुआयना कर मामले की जांच में जुट गयी।

प्राप्त समाचार के अनुसार उनो गांव निवासी राममोहन पांडेय अपने बेटी दीपिका तिवारी (22) की शादी करीब तीन साल पहले लखनऊ में शिवम तिवारी के की थी। विहाहिता के डेढ़ साल एक बेटा (मृदुल तिवारी) है। 18 नवंबर को दीपिका ससुराल के लोगों के साथ मायके आए थीं।

ससुराल के लोग चित्रकूट जनपद के राजापुर में हनुमान मंदिर में दर्शन कर दीपिका को मायके में छोड़कर  वापस लौट गए थे। उसके दो दिन बाद घर में रामायण का आयोजन और भंडारा का कार्यक्रम हुआ था। मंगलवार को पिता सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के नदौली गांव में बहन की बेटी की शादी में गए थे। बृहस्पतिवार सुबह घर में मां सुषमा देवी घर के बाहर बर्तन धुल रही थी।

उसी दौरान ओसा गांव का रहने वाला मौसेरा भाई नानभैया दोपहिया गाड़ी से आया और अंदर जाकर बच्चे को लेकर गांव की तरफ घुमाने के लिए लेकर चला गया। वापस लौटने के बाद अंदर अकेली विवाहिता के कनपटी में अवैध असलहा सटाकर गोली मार दी।

जिससे दीपिका की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी भागकर कोतवाली में हाजिर हो गया। जब मां घर में अंदर गई तो बेटी को खून से लथपथ देख जोर से चिल्लाने लगी शोरगुल सुन पड़ोसियों की भीड़ जुट गई।जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह ने बताया हत्यारोपी नानभैया मौसेरी बहन को अपने साथ रखना चाहता था लेकिन उसकी शादी हो गई थी। इसी खुंदक में उसने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी और थाने में सरेंडर कर दिया।