छतरपुर में दो सहेलियों की प्यार भरी शादी, समाज की परंपराओं को दी चुनौती
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दो सहेलियों ने आपस में शादी कर ली और इसका स्वागत पूरे धूमधाम से किया गया। दोनों लड़कियों ने शादी के बाद गृह प्रवेश भी किया। इस अनोखी शादी के पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है, क्योंकि समाज की परंपराओं और बंदिशों को तोड़ते हुए दोनों ने एक-दूसरे से प्यार किया और शादी की।
नई दिल्ली (जनमत) :मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दो सहेलियों ने आपस में शादी कर ली और इसका स्वागत पूरे धूमधाम से किया गया। दोनों लड़कियों ने शादी के बाद गृह प्रवेश भी किया। इस अनोखी शादी के पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है, क्योंकि समाज की परंपराओं और बंदिशों को तोड़ते हुए दोनों ने एक-दूसरे से प्यार किया और शादी की।
आजकल प्यार किसी से भी, कहीं भी और कभी भी हो सकता है। लड़का-लड़की के साथ-साथ लड़के-लड़के और लड़कियों के बीच भी प्यार होने की खबरें अब आम हो गई हैं। जहां कुछ लोग ऐसे रिश्तों का विरोध करते हैं, वहीं कुछ इसे स्वीकार भी करते हैं। छतरपुर के मामले में भी ऐसा ही हुआ, जहां दो लड़कियों ने आपस में शादी की और उनके परिवारों ने न केवल इसे स्वीकार किया, बल्कि शादी के बाद उनका शानदार स्वागत भी किया। यह मामला नौगांव थाना क्षेत्र के दौरिया गांव का है, जहां दो सहेलियों ने अपने प्यार को शादी में बदलने का फैसला किया और समाज की परंपराओं को चुनौती दी। यह शादी इस लिहाज से अनोखी है कि इसमें कोई दूल्हा नहीं था, बल्कि दोनों युवतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ रहने का संकल्प लिया।
नौगांव क्षेत्र की सोनम यादव (24) और मणिपुर की मानसी की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई थी। पहले यह सिर्फ जान-पहचान थी, लेकिन बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। समाज की बंदिशों को नजरअंदाज करते हुए दोनों ने एक साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया और कोर्ट मैरिज कर ली। कुछ दिन पहले नौगांव थाने में एक युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी, लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो दोनों युवतियां दौरिया गांव पहुंची और उन्होंने पुलिस को कोर्ट मैरिज से जुड़े दस्तावेज दिखाए। इसके बाद पुलिस ने उनके बयान लेकर उन्हें छोड़ दिया।
सोनम यादव हमेशा से लड़कों की तरह रहने की शौकीन थी, और फेसबुक पर उसकी मुलाकात मणिपुर की मानसी से हुई। दोनों के बीच प्यार पनपा और उन्होंने कोर्ट में शादी करने का फैसला किया। मानसी असम से दौरिया आई और दोनों ने मंदिर में शादी की। अब यह नवविवाहित जोड़ा असम जा चुका है। यह समलैंगिक विवाह छतरपुर जिले में चर्चा का विषय बन गया है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, समलैंगिक विवाह पर समाज में कई तरह की प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं, लेकिन सोनम और मानसी ने अपने प्रेम को समाज की परवाह किए बिना एक नया रास्ता दिखाया है।
Published By: Satish Kashyap

Janmat News 
