धर्मेंद्र के निधन से ठंडे बस्ते में गई ये बड़ी फिल्म, डायरेक्टर ने सीक्वल बनाने से किया मना
अभिनेता धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा की शान माने जाते थे। 6 दशक से लंबे फिल्मी करियर में धर्मेंद्र ने 300 से अधिक मूवीज में काम किया।
मुंबई/जनमत न्यूज़। अभिनेता धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा की शान माने जाते थे। 6 दशक से लंबे फिल्मी करियर में धर्मेंद्र ने 300 से अधिक मूवीज में काम किया। ऐसी ही एक मूवी अपने 18 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई।
नहीं बनेगा इस मूवी का सीक्वल
लंबे समय से धर्मेंद्र की इस मूवी अपने के सीक्वल की चर्चा तेजी से चल रही थी लेकिन अब उनके निधन के बाद अपने के निर्देशक अनिल शर्मा ने इस बात का खुलासा किया है कि अब अपने की सीक्वल नहीं बनेगा। डायरेक्टर ने फिल्म को बनाने से साफ इनकार कर दिया है।
उन्होंने कहा है "अपने तो अपने ही होते हैं। धर्म जी के बिना ये फिल्म नहीं बन सकती। वह हमें हमेशा के लिए छोड़कर चले। सारी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थीं। कहानी भी तय कर ली गई थी, लेकिन उनके बगैर इस मूवी का सीक्वल अपने 2 बनाना नामुमकिन है। कुछ सपने अधूरे रह जाते हैं। उनके बिना अपने 2 कभी नहीं हो सकती।"
मालूम हो कि साल 2007 में अपने को थिएटर्स में रिलीज किया गया था, जिसमें बाप और बेटों के रिश्ते की अनोखी कहानी को दिखाया गया था। धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल स्टारर ये मूवी ऑडियंस को खूब पसंद आई।
इस मूवी में दिखेंगे धर्मेंद्र
बेशक धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस को अगले महीने 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अगस्तय नंदा स्टारर इक्कीस में धर्मेंद्र अहम भूमिका में मौजूद थे।

Janmat News 
