फूंस हटाने की कहासुनी में हुआ खूनी संघर्ष

आरोप है कि शुक्रवार सुबह जब उनके पुत्र की पत्नी घूर डालने जा रही थी। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और हमला बोल दिया। जसवीर का आरोप है कि हमलावरों के पास धारदार हथियार थे और असलहों से फायरिंग भी की। उनके पक्ष के दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 फूंस हटाने  की कहासुनी में हुआ खूनी संघर्ष
Published By - ANKUSH PAL


कासगंज से सोनू दुबे की विशेष रिपोर्ट... 

कासगंज (जनमत) :- यूपी के कासगंज के सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर भाटान में फूंस हटाने के विवाद और बच्चों के बीच हुई कहासुनी ने आज शुक्रवार को उग्र रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में एक पक्ष के दस तथा दूसरे पक्ष के 03 लोग घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए गंजडुंडवारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सको ने जहां से 12 लोगों की  गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गनेशपुर भाटान गांव निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम उनके बच्चों की पड़ोस के बच्चों से कहासुनी हो गई थी। जिसे लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था।

आरोप है कि शुक्रवार सुबह जब उनके पुत्र की पत्नी घूर डालने जा रही थी। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और हमला बोल दिया। जसवीर का आरोप है कि हमलावरों के पास धारदार हथियार थे और असलहों से फायरिंग भी की। उनके पक्ष के दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं दूसरे पक्ष के मुकेश पुत्र अमर सिंह का कहना है कि विवाद उनकी जमीन पर रखी फूंस हटाने को लेकर हुआ है ।घायल प्रथम पक्ष: एक पक्ष से हेम सिंह पुत्र मेघ सिंह, जसवीर पुत्र मेघ सिंह, दुर्बीन पुत्र मेघ सिंह, नीरज पुत्र जसवीर, प्रकाश पुत्र दुर्बीन, योगेन्द्र पुत्र विजय, सावित्री पत्नी योगेन्द्र, रामवीर पुत्र कल्याण, अमन पुत्र प्रकाश, सुभाष पुत्र दुर्बीन। घायल दूसरे पक्ष से मुकेश पुत्र अमर सिंह, संजू पुत्र अमर सिंह, रमेश पुत्र अमर सिंह सहित 03 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों के अनुसार 12 घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।