हरदोई: सण्डीला में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, मां के साथ बैठे देख बेटे ने की थी अधेड़ की हत्या
उत्तर प्रदेश के हरदोई के संडीला जनपद में 11 फरवरी को हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर लिया और मामले में मां-बेटे को गिरफ्तार किया है।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के हरदोई के संडीला जनपद में 11 फरवरी को हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर लिया और मामले में मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। दरअसल, बेटे ने अपनी मां को मृतक की चारपाई पर बैठा देखा था जिससे नाराज होकर उसने उसकी हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद दोनों ने शव को रजाई से ढक दिया था और फरार हो गए थे। प्रेम प्रसंग में हुई हत्या में प्रयुक्त की गई ईट भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
मामले का खुलासा करते हुए एएसपी पूर्वी सुबोध कुमार ने बताया कि 11 फरवरी को रंजीत पुत्र हुकुम सिंह निवासी ग्राम मीतौ थाना संडीला द्वारा सूचना दी गई की उनके पिता हुकम सिंह गांव के किनारे स्थित खेत में जानवरों को रखने के लिए बनाए गए छप्पर में रोज की भांति लेटे हुए थे जोकि सुबह चारपाई पर मृत अवस्था में मिले हैं जिनके सिर में चोट के निशान है।
सूचना पर स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी।तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था और खुलासे के लिए टीमें लगाई गई थी।
एएसपी ने बताया कि थाना संडीला पुलिस द्वारा जांच के दौरान प्रकाश में आये अमन पुत्र रामकुमार व उसकी माँ जमुना देवी को हिरासत में लिया गया पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हुआ जो चौकाने वाला निकला।अमन ने पूछताछ में बताया कि उसकी मां जमुना देवी से मृतक का प्रेम प्रसंग चल था।
घटना की सुबह जमुना देवी को छप्पर में चारपाई पर बैठा देख अमन ने विरोध किया और ईंट से हुकुम सिंह के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी थी, जिसके बाद दोनो ने मृतक के ऊपर रजाई डालकर अपने घर चले गये।प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल व उनकी टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त ईट बरामद कर ली है।

Janmat News 
