रायबरेली: ऊंचाहार में कांग्रेस ने निकाली मनरेगा बचाओ यात्रा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

रायबरेली जनपद के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर “मनरेगा बचाओ अभियान” के तहत  एक विशाल यात्रा निकाली गई।

रायबरेली: ऊंचाहार में कांग्रेस ने निकाली मनरेगा बचाओ यात्रा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर मनरेगा बचाओ अभियानके तहत  एक विशाल यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत चण्डरई चौराहे से हुई और बाबूगंज, सेमरी, मनिपुर भटेहरी, सवैया होते हुए ऊंचाहार में समापन हुआ।

यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। यात्रा को संबोधित करते हुए अतुल सिंह ने कहा कि मनरेगा योजना को बचाने के लिए प्रदेश भर में यह अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार मनरेगा को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता योजना को बचाने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे और आमजन से इस लड़ाई में साथ आने की अपील की।

उन्होंने यह भी कहा कि आदरणीय जननायक राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा, ताकि गरीबों और मजदूरों के अधिकार सुरक्षित रह सकें।

विधानसभा प्रभारी प्रमेन्द्र पाल सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह लड़ाई जनहित की है और इसे आम जनता के सहयोग से ही जीता जा सकता है। उन्होंने सभी से पूरी ताकत के साथ अभियान में जुटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला महासचिव शिवानंद मौर्या, ब्लाक अध्यक्ष केदार नाथ सिंह, अनिरुद्ध दीक्षित, ज्योति पासी, मोहम्मद हारून, जिला सचिव शैलेन्द्र सिंह, मोहम्मद फारुकी, अनुज सिंह, छत्रपाल यादव, उर्मिला लोधी,

शाजु नकवी, रामदत्त पांडेय, रेखा विश्वकर्मा, तारा देवी, गुड़िया, के.वी. सिंह, रावेन्द्र सिंह, महावीर प्रसाद, गोलू अग्रहरि, अजय मौर्य, विनोद मौर्य, मोहम्मद शानू, मोहम्मद अयाज, शैलेन्द्र त्यागी, संतोष त्रिवेदी,

सुनील पाल, सुरेश पटेल, रवि सिंह, राजा तिवारी, हनुमान वर्मा, प्रधान मोवीन अंसारी, गणेश प्रताप सिंह, संतोष बाजपेई सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मनरेगा के समर्थन में नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।