औरैया में आगामी होली पर्व के मद्देनजर चलाया गया विशेष अभियान
एक खाद्य निर्माण इकाई से खोया के 2 नमूने और सुरान रोड, औरैया स्थित तेल निर्माण इकाई से सरसों के तेल के 2 नमूने लिए गए। यहां से 205 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य 64,800 रुपये है।इसके बाद, दिल्ली दरवाजा, औरैया स्थित तेल निर्माण इकाई से सरसों के तेल का 1 नमूना संग्रहीत कर 540 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया,
औरेया से जनमत न्यूज़ के लिए अरुण बाजपाई की विशेष रिपोर्ट....
औरैया (जनमत) :- यूपी के औरैया जिले में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर 19 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य खोया, खाद्य तेल, घी, गुझिया, नमकीन, दूध, पनीर जैसे खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोक लगाना है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास और वीरन सिंह की संयुक्त टीम का गठन किया गया है।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से प्राप्त 'फूड सेफ्टी ऑन व्हील' (मोबाइल वैन प्रयोगशाला) के माध्यम से जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों की त्वरित जांच की गई। मानक के अनुरूप नहीं पाए गए नमूनों से संबंधित प्रतिष्ठानों पर तत्काल विधिक नमूने संग्रहीत किए गए।
कार्यवाही के दौरान, कुआं गांव स्थित एक खाद्य निर्माण इकाई से खोया के 2 नमूने और सुरान रोड, औरैया स्थित तेल निर्माण इकाई से सरसों के तेल के 2 नमूने लिए गए। यहां से 205 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य 64,800 रुपये है।इसके बाद, दिल्ली दरवाजा, औरैया स्थित तेल निर्माण इकाई से सरसों के तेल का 1 नमूना संग्रहीत कर 540 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 81,000 रुपये है। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में सुभाष चौक, औरैया स्थित प्रतिष्ठान से खोया एवं छैना का नमूना लिया गया। नरायनपुर, औरैया स्थित तेल निर्माण इकाई से सरसों के तेल का नमूना संग्रहीत कर 360 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य 54,000 रुपये है।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की सुसंगत धाराओं के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Janmat News 
