'मैं दखल न देता तो मारे जाते पाकिस्तान के 3.5 करोड़ लोग', ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य तनाव और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बड़ा और दावा किया है।

'मैं दखल न देता तो मारे जाते पाकिस्तान के 3.5 करोड़ लोग', ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रंप का बड़ा दावा
Published By- Diwaker Mishra

वॉशिंगटन/जनमत न्यूज़। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य तनाव और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बड़ा और दावा किया है। अपने दूसरे कार्यकाल के पहले स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में ट्रंप ने कहा कि अगर उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो 3.5 करोड़ लोग मारे जा सकते थे।

उन्होंने कहा कि यह बात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनसे कही थी। ट्रंप ने यह भी कहा अगर मैं हस्तक्षेप नहीं करता तो पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु युद्ध छिड़ जाता।

भारत-पाक सीजफायर का कई बार कर चुके हैं दावा

पिछले हफ्ते की शुरुआत में भी ट्रंप ने अपना दावा दोहराया कि उन्होंने मई 2025 के भारत और पाकिस्तान संघर्ष को रुकवाया था। बोर्ड ऑफ पीस इवेंट में US प्रेसिडेंट डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर वे अपने मतभेद नहीं सुलझाते हैं तो ट्रेड बातचीत रोक दी जाएगी।

हाल के महीनों में ट्रंप ने 80 से ज़्यादा बार दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष रोकने वाले वो ही थे। उन्होंने अलग-अलग मौकों पर संघर्ष के दौरान गिराए गए जेट विमानों के बारे में अलग-अलग आंकड़े भी दिए हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वे अपनी बात में किस पक्ष के एयरक्राफ़्ट की बात कर रहे थे।

दावे को खारिज करता रहा है भारत

अमेरिकी राष्ट्रपति के उपरोक्त दावे को भारत हमेशा से पूरी तरह खारिज करता आया है। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा था कि किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से संघर्ष नहीं रोका गया। यह फैसला दोनों पड़ोसी देशों के डीजीएमओ स्तर पर बात करने के बाद लिया गया था।