औरैया: ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ व्यापारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, स्थानीय बाजार प्रभावित करने का आरोप
उप्र के औरैया जनपद में ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ व्यापारियों ने प्रदर्शन कर इटावा से सपा सांसद जितेंद्र दोहरे को ज्ञापन सौंपा।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जन्मत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ व्यापारियों ने प्रदर्शन कर इटावा से सपा सांसद जितेंद्र दोहरे को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल ने Flipkart, Amazon और Meesho पर स्थानीय बाजार प्रभावित करने का आरोप लगाया।
सांसद ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में शंकराचार्य और ब्राह्मण समाज का सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही सभी वर्गों का सम्मान करती है और अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में बदलाव होगा।


