मप्र के भिंड में बड़ा हादसा, बारात से लौट रही बस ने कार को मारी टक्कर; चार की मौत
मप्र के भिंड जिले में गोहद चौराहा थाना के पास भिंड-ग्वालियर हाईवे (NH-719)पर शनिवार हादसा सुबह करीब 4 बजे बरात से ग्वालियर लौट रही बस ने कार को मारी टक्कर दी।
भोपाल/जनमत न्यूज़। मप्र के भिंड जिले में गोहद चौराहा थाना के पास भिंड-ग्वालियर हाईवे (NH-719)पर शनिवार हादसा सुबह करीब 4 बजे बरात से ग्वालियर लौट रही बस ने कार को मारी टक्कर दी। जिससे हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हैं।
पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत पड़ताल कर रही है।
घायलों को ग्वालियर किया गया रेफर
सूचना मिलते ही गोहद चौराहा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।
कैसे हुई घटना?
एक तेज रफ्तार बस भिंड में बारात छोड़कर वापस ग्वालियर की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसने यात्रियों से भरी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Janmat News 
