Aaj Ka Rashifal, 20 फरवरी 2026: वृषभ राशि वालों की आय में उछाल के संकेत, सिंह राशि को सावधानी की जरूरत

Aaj Ka Rashifal 20 February 2026: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल, आय, स्वास्थ्य, प्रेम और करियर से जुड़े ताजा ज्योतिषीय संकेत।

Aaj Ka Rashifal, 20 फरवरी 2026: वृषभ राशि वालों की आय में उछाल के संकेत, सिंह राशि को सावधानी की जरूरत
Published By- A.K. Mishra

Aaj Ka Rashifal, 20 फरवरी 2026, शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आई है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और मंगल मकर राशि में उच्च स्थिति में हैं। वहीं सूर्य, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में एक साथ विराजमान हैं, जिससे विशेष ग्रह योग बन रहा है।

सूर्य और राहु की युति का प्रभाव प्रशासनिक मामलों, उच्चाधिकारियों से संबंध और मानसिक स्थिति पर देखने को मिल सकता है। शनि और चंद्रमा के विष योग के कारण कई लोगों को मानसिक तनाव और अस्थिरता महसूस हो सकती है। आर्थिक मामलों और बाजार में भी अस्थिरता के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में भी कुछ राशियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्यवास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषीआचार्य अभिषेक भट्ट से सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज  का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे मन परेशान रहेगा। अनचाही यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में तनाव संभव है। लाल रंग का प्रयोग लाभकारी रहेगा। भगवान विष्णु की उपासना से राहत मिल सकती है।

वृषभ राशि

आय में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन उतनी ही तेजी से गिरावट भी संभव है। भ्रमित करने वाली खबरें मिल सकती हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा और कोर्ट-कचहरी से दूरी बनाए रखें। शनिदेव की पूजा और लाल वस्तु का दान शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष में तनाव हो सकता है। नए व्यापार की शुरुआत टालें। कानूनी मामलों से बचें। मां काली की आराधना और सफेद वस्तु पास रखना लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि

स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। प्रेम और संतान पक्ष बेहतर रहेगा। सरकारी कार्यों में सावधानी रखें। अपमान की स्थिति से बचें। शिवजी का जलाभिषेक और काली वस्तु का दान शुभ फल देगा।

सिंह राशि

पेट संबंधी समस्या और चोट-चपेट के संकेत हैं। परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं। हालांकि संतान और प्रेम पक्ष अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। पीली वस्तु पास रखना और काली वस्तु का दान लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि

दांपत्य जीवन में तनाव संभव है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए प्रभाव बना रहेगा। किसी प्रकार के आरोप से सावधान रहें। हरी वस्तु पास रखें और शनिदेव को प्रणाम करें।

तुला राशि

क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। महत्वपूर्ण फैसले फिलहाल टाल दें। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। नीली वस्तु रखना और शनिदेव की उपासना लाभकारी रहेगी।

वृश्चिक राशि

संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम जीवन में तनाव रहेगा। भूमि-भवन संबंधी कार्यों में अड़चन आ सकती है। घरेलू माहौल थोड़ा अस्थिर रहेगा। नीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

धनु राशि

नाक, कान और गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाई-बहन को लेकर चिंता संभव है। भावनाओं में आकर निर्णय न लें। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें और काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि

आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन निवेश से बचें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। रक्तचाप और मुख रोग से सावधान रहें। नए व्यापार की शुरुआत फिलहाल टालें। लाल वस्तु का दान और शनिदेव की पूजा लाभकारी रहेगी।

कुंभ राशि

मानसिक बेचैनी और खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है। सट्टा या जोखिम भरे निवेश से बचें। धैर्य और विवेक से काम लें। नीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

मीन राशि

खर्च बढ़ सकता है। सिरदर्द, आंखों में तकलीफ और घबराहट की शिकायत हो सकती है। प्रेम और संतान पक्ष में भी तनाव संभव है। शिवजी की पूजा और काली वस्तु का दान राहत देगा।