'चाहे पब्लिक हो या...', राजपाल यादव की पत्नी राधा ने मदद को लेकर दिया ये बयान

चेक बाउंस केस को लेकर राजपाल यादव चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें अंतरिम जमानत मिली और वह 12 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए।

'चाहे पब्लिक हो या...', राजपाल यादव की पत्नी राधा ने मदद को लेकर दिया ये बयान

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। चेक बाउंस केस को लेकर राजपाल यादव चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें अंतरिम जमानत मिली और वह 12 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए। राजपाल और उनकी पत्नी राधा ने इस मुश्किल वक्त में मदद करने वालों के बारे में बात की है।

राजपाल यादव ने 9 करोड़ रुपये चेक बाउंस केस में 5 फरवरी को कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया था। इसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया। करीब ढाई करोड़ रुपये चुकाने के बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिली।

लीगल बैटल्स पर बोलीं राजपाल की पत्नी

जेल से छूटने के बाद राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा ने एक इंटरव्यू में लीगल बैटल्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से मिली मदद को लेकर बात की है। राजपाल ने कहा कि उनके लिए सबसे मुश्किल समय अपने परिवार से दूर रहना था।

राजपाल यादव की पत्नी राधा ने इस लीगल बैटल्स के बारे में कहा कि हर मुमकिन कानूनी और सम्मानजनक ऑप्शन पर विचार किया गया। कभी-कभी समाधान सिर्फ इच्छा से नहीं होता, यह समय पर भी निर्भर करता है।

इंडस्ट्री से मिली मदद के बारे में क्या कहा?

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव के साथ इंडस्ट्री खड़ी हुई। कई सेलेब्स ने उनके साथ काम करने का ऐलान किया, वहीं कुछ सेलेब्स का नाम आया जिन्होंने प्राइवेटली एक्टर की हेल्प की। अब राजपाल और उनकी पत्नी ने इस बारे में बात की।

राजपाल यादव की पत्नी ने कहा, "जब मदद मिलती है, तो उसे शुक्रगुजारी से लिया जाता है। कई लोगों ने चिंता और हिम्मत के साथ मदद की। हम हर काम के लिए शुक्रगुजार हैं, चाहे वह पब्लिक हो या प्राइवेट।" राजपाल ने भी उन लोगों को धन्यवाद किया जिन्होंने इस मुश्किल वक्त में उन पर भरोसा किया।

कब होगी राजपाल यादव केस की अगली सुनवाई?

फिलहाल, 9 करोड़ रुपये में से राजपाल यादव ने ढाई करोड़ रुपये चुका दिए हैं। अब इस मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी। उन्होंने एक दशक पहले 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था जो बाद में ब्याज और जुर्माने के साथ बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गया।