अवध विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
वध विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर अवध विश्वविद्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
जनमत न्यूज़ ; अवध विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर अवध विश्वविद्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रोफेसर अमूल्य कुमार सिंह (महामंत्री, ऑकटा)ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वे अंबेडकर नगर के बी.एन.के.बी. पीजी कॉलेज की प्राचार्या के खिलाफ प्रशासन द्वारा दर्ज की गई FIR के विरोध में अपना पक्ष रख रहे हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से माँग की गई है कि प्राचार्या के खिलाफ दर्ज FIR को तुरंत वापस लिया जाए।संबंधित SDM द्वारा किए गए व्यवहार के लिए माफ़ी माँगी जाए।दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाए। इस धरने में विश्वविद्यालय से संबद्ध 7 जिलों के लगभग 802 महाविद्यालयों (एडेड और सेल्फ-फाइनेंस) के शिक्षक शामिल हुए।
शिक्षकों ने अपनी माँगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा है।

Janmat News 
