Vivo का 6500 mAh बैटरी वाला नया फोन Y05 लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 8GB RAM से है लैस
दिग्गज मोबाइल हैंडसेट निर्माता वीवो ने एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo Y05 के नाम से पेश किया है। कंपनी ने अभी इस डिवाइस को मलेशिया और सऊदी अरब में लॉन्च किया है।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। दिग्गज मोबाइल हैंडसेट निर्माता वीवो ने एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo Y05 के नाम से पेश किया है। कंपनी ने अभी इस डिवाइस को मलेशिया और सऊदी अरब में लॉन्च किया है।
यह एक एंट्री-लेवल डिवाइस है जिसमें 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है। फोन को खास तौर से बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। डिवाइस कई जरूरी फीचर्स के साथ बेहतर ड्यूरेबिलिटी भी ऑफर कर रहा है।
Vivo Y05 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो के इस फोन में 6.74-इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है।
डिवाइस 260ppi पिक्सल डेंसिटी और 1200 निट्स तक ब्राइटनेस ऑफर कर रहा है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 12 nm प्रोसेस पर बना Unisoc T7225 प्रोसेसर है।
इसके साथ ही डिवाइस में 4GB तक LPDDR4X RAM और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस में 4GB एक्सटेंडेड RAM सपोर्ट भी है जिससे फोन में 8GB RAM हो जाती है।
साथ ही माइक्रोSD से 2TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज का ऑप्शन भी मिल रहा है। हालांकि ये एक 4G VoLTE फोन है जिसमें डुअल SIM, Wi-Fi 2.4GHz और 5GHz, ब्लूटूथ 5.2 और USB टाइप-C पोर्ट मिल रहा है।
Vivo Y05 के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में f/2.0 अपर्चर और रियर फ्लैश लाइट के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में f/2.2 अपर्चर के साथ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
इसके अलावा डिवाइस में 6,500mAh की Li-ion बैटरी और 15W चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6.0 मिल रहा है।
Vivo Y05 की कीमत और उपलब्धता
Vivo Y05 की मलेशिया में कीमत RM 399 (~$100) है और यह सऊदी अरब में $109 में भी उपलब्ध है। यानी भारतीय रुपये में इस फोन की कीमत लगभग 10 हजार रुपये है। ये फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में आता है।

Janmat News 
