NEET 2026 में आकाश के हिंदुराज बने अयोध्या सिटी टॉपर, हासिल किया AIR 9289
NEET UG 2026 के परिणामों में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के छात्र हिंदुराज यादव ने 602 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 9289 प्राप्त की और अयोध्या सिटी टॉपर बने।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। NEET UG 2026 के परिणामों में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के छात्र हिंदुराज यादव ने 602 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 9289 प्राप्त की और अयोध्या सिटी टॉपर बने।
फलक ज़हरा, बभ्रावी श्रीवास्तव, दिवाकर साहू, ऋचा यादव, मिश्कात नूर और अमन प्रजापति ने भी शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया। प्रदेश स्तर पर भी आकाश के छात्रों का दबदबा रहा।
NTA की टॉप 138 सूची में संस्थान के छात्रों ने स्टेट रैंक 1, 3, 5, 6, 7 और 8 हासिल किए। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर आकाश के 4 छात्र टॉप-10, 18 छात्र टॉप-50 और 41 छात्र टॉप-100 में शामिल रहे। क्षेत्रीय निदेशक डी. के. मिश्रा ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए इसे उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।


