प्रतापगढ़: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘विकसित भारत सेवा संकल्प ज्योति यात्रा’, योजनाओं के प्रति किया जागरूक
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को भाजपा की ओर से शहर में ‘विकसित भारत सेवा संकल्प ज्योति यात्रा’ निकाली गई।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को भाजपा की ओर से शहर में ‘विकसित भारत सेवा संकल्प ज्योति यात्रा’ निकाली गई।
कंपनी बाग से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और ‘जय श्री राम’ के नारे गूंजते रहे।
यात्रा में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कंपनी बाग से शुरू हुई यात्रा अंबेडकर चौराहा और राजपाल चौराहा होते हुए डीएम आवास तक पहुंची।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को विकसित भारत के संकल्प और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया। रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नगर कोतवाल सुभाष यादव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।



