सीतापुर: कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में डीजे वाहन; चालक और डीजे संचालक की मौत
उप्र के सीतापुर जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। थानगांव थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डीजे वाहन में करंट दौड़ गया। हादसे में चालक और डीजे संचालक की मौत हो गई
सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट
सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। थानगांव थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डीजे वाहन में करंट दौड़ गया। हादसे में चालक और डीजे संचालक की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसा थानगांव थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास हुआ, जहां कांवड़ यात्रा जागरूकता अभियान के दौरान गुजर रहा डीजे वाहन हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। देखते ही देखते पूरे वाहन में करंट फैल गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में डीजे वाहन के चालक और संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई अन्य लोग करंट की चपेट में आने से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।


