संभल: मस्जिद-मंदिर वाद की सुनवाई टली, 24 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

उप्र के संभल जिले में सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में चल रहे मस्जिद-मंदिर वाद की सुनवाई टल गई है। अगली सुनवाई अब 24 फरवरी को होगी।

संभल: मस्जिद-मंदिर वाद की सुनवाई टली,  24 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
Published By- Diwaker Mishra

संभल से रामविरेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जिले में सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में चल रहे मस्जिद-मंदिर वाद की सुनवाई टल गई है। अगली सुनवाई अब 24 फरवरी को होगी।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में स्टे होने की वजह से निचली अदालत में सुनवाई टली। सर्वे के दौरान बंद लिफाफे को भी अब तक नहीं खोला गया है। पूरा मामला 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा से जुड़ा है।

दरअसल, कैला देवी के महंत ऋषि राज ने मस्जिद की जगह मंदिर होने का दावा किया है। यह मामला सिविल जज सीनियर डिवीजन चंदौसी कोर्ट में है।