बुलंदशहर: पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत; दो घायल

उप्र के बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग होने की खबर सामने आ रही है। घटना बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर की है।

बुलंदशहर: पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत; दो घायल
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग होने की खबर सामने आ रही है। घटना बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर की है।

मिली जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में अजब सिंह और सोनू की मौत हो गई है जबकि दो अन्य लोग घायल हैं। सूचना मिलने पर एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। एडीजी मेरठ ज़ोन भानु भास्कर और डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी भी मौके पर मौजूद हैं। दर्जनभर से अधिक राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई है।

इस डबल मर्डर से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। दोनों पक्षों की ओर से सरेआम अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में तनाव के हालात हैं।