जुगाड़ गाड़ी से गिरा युवक, ओवरलोड ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से दर्दनाक मौत
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिले में एआरटीओ विभाग की लापरवाही के कारण ओवरलोड ट्रैक्टर और जुगाड़ वाहन सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
फर्रुखाबाद से वरूण दूबे की रिपोर्ट —
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज। फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बेलकम गेस्ट हाउस के पास जुगाड़ गाड़ी से गिरने के बाद तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रैक्टर का पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक जुगाड़ गाड़ी पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गाड़ी से नीचे गिर गया। तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए निकल गया। ट्रैक्टर का पहिया युवक के ऊपर से गुजरने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिले में एआरटीओ विभाग की लापरवाही के कारण ओवरलोड ट्रैक्टर और जुगाड़ वाहन सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.