चंदौली: महाशिवरात्रि पर शिवसेना ने किया जत्था निकालने का प्रयास, पुलिस ने लिया हिरासत में; निजी मुचलका भरवाकर छोड़ा

उप्र के चंदौली जनपद में रविवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं क़ो महाशिवरात्रि के अवसर पर वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जत्था निकालने का प्रयास किया।

चंदौली: महाशिवरात्रि पर शिवसेना ने किया जत्था निकालने का प्रयास, पुलिस ने लिया हिरासत में; निजी मुचलका भरवाकर छोड़ा
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज। उप्र के चंदौली जनपद में रविवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं क़ो महाशिवरात्रि के अवसर पर वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जत्था निकालने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस प्रशासन ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया।

शिवसेना पदाधिकारियों का कहना है कि हर वर्ष महाशिवरात्रि के दिन बड़ी संख्या में शिवसैनिक जलाभिषेक के लिए वाराणसी जाते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें रास्ते में ही रोककर गिरफ्तार कर लिया जाता है।

जिला संगठक अजय पासवान ने बताया कि यह परंपरा लगभग 30 वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि हम लोग बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शांतिपूर्वक निकलते हैं, लेकिन पुलिस बीच रास्ते में ही गिरफ्तार कर लेती है। बाद में थाने में निजी मुचलका भरवाकर छोड़ दिया जाता है।

वहीं भवानी सेना की जिलाध्यक्ष शेवता सिंह ने कहा कि शिवरात्रि के दिन शिवसैनिकों द्वारा श्रृंगार गौरी दर्शन के लिए भी वाराणसी जाने का प्रयास किया जाता है, लेकिन हर बार प्रशासन उन्हें आगे बढ़ने नहीं देता। उन्होंने इसे आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए प्रशासन से सहयोग की मांग की।

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं को थाने ले जाया गया, जहां निजी मुचलका भरवाकर रिहा कर दिया गया। इस दौरान अजय पासवान, संतोष गुप्ता, आकाश पासवान, मनीष भारती, शेवता सिंह सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका है।