हरदोई में पुलिस अभिरक्षा से भाग रहा गौकश जवाबी फायरिंग में घायल, छीन लिया था दरोगा का सर्विस रिवॉल्वर

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस अभिरक्षा में एक दरोगा का सर्विस रिवॉल्वर छीनकर गौकश ने दरोगा के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया.

हरदोई में पुलिस अभिरक्षा से भाग रहा गौकश जवाबी फायरिंग में घायल, छीन लिया था दरोगा का सर्विस रिवॉल्वर
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट

हरदोई/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस अभिरक्षा में एक दरोगा का सर्विस रिवॉल्वर छीनकर गौकश ने दरोगा के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जवाबी कार्यवाही में गौकशी करने वाला गोली लगने से घायल हो गया जबकि जमीन पर गिरने से दरोगा भी घायल हो गए।

घायल गौकश और दरोगा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना तब हुई जब पुलिस गौकश को पकड़कर उसके बताए स्थान पर गौकशी करने वाले औजार और रस्सी बरामद कर वापस आ रही थी।गौकशी करने वाले मूसा पुत्र रफीक निवासी ग्राम रसूलपुर आंट थाना कासिमपुर के विरुद्ध 4 मुकदमें दर्ज है।

सीओ सण्डीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कासिमपुर पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील थी उसी दौरान गोगावां जोत के निकट एक प्लैटिना मोटरसाइकिल आती दिखाई दी, जिसका चालक पुलिस टीम को देखकर अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया।

पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल पर रखी एक बोरी को चेक किया गया तो उसमें पशु मांस व तराजू बरामद हुई।स्थानीय पुलिस द्वारा पशु चिकित्सक से मांस का परीक्षण कराया गया जिसमें गौ मांस की पुष्टि हुई।

इस संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा दर्ज किया गया।एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटना में संलिप्त अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कासिमपुर पुलिस ने मूसा पुत्र रफीक निवासी ग्राम रसूलपुर आंट थाना कासिमपुर को कलरावा पुल के पास से गिरफ्तार किया और आज सुबह उसकी निशादेही पर गौकशी की घटना से सम्बन्धित औजार, रस्सी बरामदग कर कासिमपुर वापस आ रही थी.

तभी मूसा द्वारा बांगर मऊरोड सई नदी के पास अचानक दरोगा प्रदीप सिंह की सरकारी रिवाल्वर को छीनकर उनके ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया गया जिसमें प्रदीप सिंह द्वारा आत्मरक्षा में अपना बचाव किया गया जिसमें अपना बचाव करते समय प्रदीप सिहं जमीन पर गिरने से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद पुलिस टीम द्वारा त्वरित आवश्यक कार्यवाही करते हुए आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जिसमें मूसा दाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया।