अयोध्या: SIR को लेकर पूर्व मंत्री पवन पांडे ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- की जा रही धांधली

उप्र के अयोध्या जनपद में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण (SIR) को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच जोरदार राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है।

अयोध्या: SIR को लेकर पूर्व मंत्री पवन पांडे ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- की जा रही धांधली
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज। उप्र के अयोध्या जनपद में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण (SIR) को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच जोरदार राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। सपा नेता पवन पांडे ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा की "कलई खुल गई है" और इस प्रक्रिया के नाम पर धांधली की जा रही है।

पवन पांडे ने आरोप लगाया कि एक ही नाम से तीन-तीन वोट बनवाए गए थे और जब इन फर्जी वोटों को काटा गया, तो भाजपा खुद लाखों वोटों के कटने का रोना रोने लगी। सपा नेता का दावा है कि अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में लगभग 95,000 और महानगर क्षेत्र में 75,000 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।

उनका कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में सबसे ज्यादा नाम समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों के काटे जा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से मुस्लिम और यादव मतदाताओं के वोटों को प्रभावित करने का आरोप लगाया।

पवन पांडे ने यह भी चेतावनी दी कि अधिकारी भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं और सपा इस लड़ाई को सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ेगी। यह बयान अयोध्या में आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियों को और तेज कर सकता है।