सिद्धार्थनगर: मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर लगेगी रोक, खाद्य विभाग की टीम ने की सघन जांच
उप्र के सिद्धार्थनगर में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं जागरूकता के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने प्रतिष्ठानों की सघन जांच की।
सिद्धार्थनगर से रमेश चंद्र शुक्ला की रिपोर्ट
सिद्धार्थनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं जागरूकता के दृष्टिगत सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में जनपद के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने प्रतिष्ठानों की सघन जांच की।
तहसील डुमरियागंज के बैदौला चौराहा एवं हल्लौर पर स्थित 18 खाद्य प्रतिष्ठानों गोकुल स्वीट्स, रजा बिरयानी, दावत रेस्टोरेंट, शाही बिरयानी, आस्था ड्रायफ्रूट्स, न्यू अग्रहरि ड्रायफ्रूट्स, अग्रहरि ड्रायफ्रूट्स आदि प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई।
खाद्य कारोबारकर्ताओ को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियमों का पालन करने एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने हेतु जागरूक किया गया साथ ही हल्लौर स्थित क्रिस्टल आरो वॉटर प्लांट की भी जांच की गई।
आरो वॉटर प्लांट के संचालक को आरो प्लांट में सुधार हेतु निर्देशित किया गया। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) ll आर एल यादव एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी और रंजन कुमार श्रीवास्तव सम्मिलित रहे।

Janmat News 
