एटा के परसोंन शिव मंदिर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, भोले नाथ के जयकारों से गूंजा शिवालय

उप्र के एटा जिला मुख्यालय से करीब 22 किलो मीटर दूर बागवाला थाना क्षेत्र के परसोन स्थित प्राचीन शिवालय पर महाशिवरात्रि के के पावन पर्व पर हजारों की संख्या में शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ा।

एटा के परसोंन शिव मंदिर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, भोले नाथ के जयकारों से गूंजा शिवालय
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट

एटा/जनमत न्यूज। उप्र के एटा जिला मुख्यालय से करीब 22 किलो मीटर दूर बागवाला थाना क्षेत्र के परसोन स्थित प्राचीन शिवालय पर महाशिवरात्रि के के पावन पर्व पर हजारों की संख्या में शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ा।

रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारे लग गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। सुरक्षा की कमान सीओ सिटी कृतिका सिंह के कंधे पर है। वह स्वयं ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा में तैनात हैं।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों के मुताबिक यह मंदिर वर्षों पुराना है। महर्षि परशुराम ने भी यहां तपस्या की थी। जिसके बाद भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिये थे। महाभारत काल से भी इस प्राचीन मंदिर की विशेषताएं जुड़ी हुई है।

कहा जाता है भीम ने भी यहां घंटा चढ़ाया था और भगवान शिव की आराधना की थी। बड़ी संख्या में यहाँ श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। भगवान भोलेनाथ के जयकारों और घंटे की आवाज से मंदिर गुंजायमान रहा। शिव भक्त हाथ में गंगा जल, बेल पुष्प धतूरा ,चढ़ा कर पूजा अर्चना कर रहे हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे है ,जगह जगह शिव भक्तों ने भंडारो का आयोजन किया है। 

शिव भक्त गौरव सोलंकी का कहना है कि प्राचीन शिव मंदिर है हजारों की संख्या में शिव भक्त पूजा अर्चना करने और जल चढ़ाने आते है।करीब अब तक दस हजार से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके है है करीब दो किलो मीटर तक लंबी कतारे लगी हुई है।भगवान शिव में लोगों की आस्था है यहाँ जो मन्नत मांगते है वह पूरी होती हैं।