कन्नौज: एसडीएम के खिलाफ धरने पर बैठे सदर ब्लॉक प्रमुख, ऑफिस से भगाने का लगाया आरोप
उप्र के कन्नौज जनपद में सदर ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया एसडीएम के खिलाफ धरने पर बैठ गए। अपनी ही सरकार में एसडीएम पर ऑफिस से भगाने का आरोप लगाया।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में सदर ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया एसडीएम के खिलाफ धरने पर बैठ गए। अपनी ही सरकार में एसडीएम पर ऑफिस से भगाने का आरोप लगाया।
दरअसल, सदर ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया किसी फाइल को लेकर एसडीएम से मिलने गये थे। दोबारा तहसीलदार को जांच सौंपे जाने पर ब्लॉक प्रमुख एसडीएम सदर वैशाली से मिलने गये थे।
आरोप है कि जब जनप्रतिनिधियों से इस तरह का बर्ताव तो आमजन से अफसर कैसे पेश आते होंगे। ब्लॉक प्रमुख एसडीएम को हटाने की मांग पर अड़े। हटने के बाद ही उन्होंने धरना खत्म करने का अल्टीमेटम दिया है। ब्लॉक प्रमुख ने तहसील परिसर में पेड़ के नीचे धरना शुरू किया।

Janmat News 
