हमने मच्छर और माफिया दोनों को समाप्त किया, आपने भाजपा को जिताकर भेजा इसलिए बन पाया राम मंदिर: सीएम योगी

आज कुशीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा किसानों को गन्ने का दाम 400 रुपया कुंतल दे रहे हैं। अब दिमागी बुखार की बीमारी ऐसे ही खत्म हुई जैसे यूपी से माफिया खत्म हुए। हमने मच्छर और माफिया दोनों को समाप्त किया।

हमने मच्छर और माफिया दोनों को समाप्त किया, आपने भाजपा को जिताकर भेजा इसलिए बन पाया राम मंदिर: सीएम योगी
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। आज कुशीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा किसानों को गन्ने का दाम 400 रुपया कुंतल दे रहे हैं। अब दिमागी बुखार की बीमारी ऐसे ही खत्म हुई जैसे यूपी से माफिया खत्म हुए। हमने मच्छर और माफिया दोनों को समाप्त किया।

उन्होंने कहा मच्छर बीमारी फैलाता था और माफिया बेरोजगारी फैलाता था। आज कुशीनगर में ज़ोरों से विकास चल रहा है। अब फाजिलनगर का नाम पावागढ़ होगा।

सीएम योगी ने कहा अच्छा जनप्रतिनिधि माफिया और गुंडों को समाप्त करते हैं। हम हर चेहरे पर खुशहाली लाते हैं। हर बेटी सुरक्षित हो हर हाथ में काम हो ये हमारा प्रयास है।

उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में कहा कुशीनगर के सांसद विजय दूबे भी फिल्मों में काम करने लगे हैं। रवि किशन भोजपुरी के सुपर स्टार हैं लेकिन फ्री में पिक्चर नहीं दिखाते।

सीएम ने कहा आज अच्छी सड़कें बन रहीं,एयरपोर्ट बन रहा है, मेडिकल कॉलेज बन रहे। आज से 498 वर्ष पहले विदेशी आक्रांत ने भगवान राम के मंदिर को तोड़ा था। कई युग कई पीढ़ियां बीती कई सरकार आई लेकिन जब भाजपा की सरकार आई तभी मंदिर बना।

कांग्रेस चाहती तो बन सकती थी लेकिन नहीं बनने दिया। सपा घोषित रामद्रोही है इसलिए उससे नहीं बनने दिया। आज हमने राम मंदिर बना दिया। आज अयोध्या भव्य बन गई। आज अयोध्या त्रेतायुग का स्मरण करती है।

सीएम योगी ने कहा आपने भाजपा को जिताकर भेजा इसलिए आज यह कार्य सम्पन्न हो पाया। कुशीनगर जीवन की सच्चाई बताती है। भगवान बुद्ध ने यहां आकर महापरिनिर्वावण लिया था। भगवान महावीर ने कुशीनगर में अपना शरीर त्यागा था।

पीएम मोदी के द्वारा रामलला को विराजमान किया तो सभी लोगों के आंखों में खुशी के आंसू थे। कश्मीर में धारा 370 वोट की ताकत से समाप्त होती है। पाकिस्तान पर दागी जाने वाली ब्रम्होस मिशाइल का निर्माण लखनऊ में कराते हैं।

कहा कि पिछली सरकारें कट्टा बनाती थी। देश की रक्षा के लिए ब्रह्मोस मिसाइल लखनऊ में बन रही है। जब ब्रह्मोस वार करता है तो पाकिस्तान बाप बाप चिल्ला पड़ता है।

विकास के लिए प्रदेश सरकार ख़ज़ाना खोल दिया जाएगा। इसी साल से कृषि वैज्ञानिकों की भर्ती शुरू होगी। कुशीनगर को पिछली सरकारों की विकृत मानसिकता ने पिछड़ा किया था। किसानों को बदहाल किया था। हजारों करोड़ की परियोजनाएं हैं जो चल रही हैं। जनप्रतिनिधियों को आप आशीर्वाद दीजिए बाकी विकास का कार्य हम करेंगे।