अयोध्या पहुंचे महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री भरतशेठ गोगावले, संत राणु महाराज के धार्मिक कार्यक्रम में हुए शामिल

महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री भरतशेठ गोगावले धर्मनगरी अयोध्या में आयोजित 'अखंड हरिनाम सप्ताह' मंचरी गाथा परायण सोहला, धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

अयोध्या पहुंचे महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री भरतशेठ गोगावले, संत राणु महाराज के धार्मिक कार्यक्रम में हुए शामिल
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री भरतशेठ गोगावले धर्मनगरी अयोध्या में आयोजित 'अखंड हरिनाम सप्ताह' मंचरी गाथा परायण सोहला, धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। महाराष्ट्र के संत राणु महाराज के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में भगवान श्रीराम की कृपा, भक्ति और सांस्कृतिक एकता पर चर्चा हुई।

वही महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री भरतशेठ गोगावले साहेब ने बताया कि मै अयोध्या प्रभु श्री राम नगरी में आया, ये मेरा सौभाग्य है। आज मै मंचरी गाथा परायण सोहला,कार्यक्रम मे सम्मलित हुआ। महाराज जी मखार बिंदु से इस अखंड हरिनाम सप्ताह' का अमृत ज्ञान सुना। ये मेरा सौभाग्य है भगवान कि कृपा है।

ये भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि है जहाँ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मैं आयोजन में सहयोग देने वाले प्रशासन,संतों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूँ जो इतना भव्य और दिव्य कार्यक्रम किया।

वही उन्होंने राम मंदिर चंदा विवाद आरोप पर कहा जांच चल रही है। सत्य जल्द सामने आएगा और दोषियों को कानून के अनुसार दंड मिलेगा जो गलत है वो गलत है,जवाब तो देना पड़ेगा जिसने ये गलत काम किया है,ये भगवान का कार्य है इसलिए किसी को माफ़ी नहीं मिलेगी।

वही 2027 के विधानसभा चुनाव पर कहा कि शिव सेना आगामी चुनावों को लेकर मजबूत गठबंधन और जनकल्याण के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

कहा कि हम गठबंधन मे मजबूती से चुनाव लड़ेंगे हमारा संगठन तैयार है और 2027 मे एक बार फिर से भाजपा कि सरकार बनेगी और विकास कार्य को और गति मिलेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से भाईचारा,शांति और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की।