Apple का नया Siri Mode, जो iPhone में बदल देगा सर्च करने का तरीका

एप्पल अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी iPhone में सर्च करने के तरीके को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है।

Apple का नया Siri Mode, जो iPhone में बदल देगा सर्च करने का तरीका
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। एप्पल अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी iPhone में सर्च करने के तरीके को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है।

ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले iOS 27 अपडेट में एप्पल कैमरा एप के अंदर एक नया Siri Mode दे सकता है, जो यूजर्स को रियल टाइम में विजुअल सर्च की सुविधा देगा।

कैमरा में मिलेगा नया मोड

रिपोर्ट्स के अनुसार ये नया मोड कैमरा के मौजूदा ऑप्शंस जैसे Photo और Video के साथ ही देखने को मिल सकता है। जैसे ही यूजर इस मोड को ऑन करेंगे तो कैमरे का शटर बटन एक AI आइकन से चेंज हो जाएगा। इसके जरिए आप किसी भी ऑब्जेक्ट पर कैमरा पॉइंट करके सीधे सवाल कर सकेंगे और तुरंत आपको इसका जवाब भी मिल जाएगा।

ऑब्जेक्ट पहचान करके काम करेगा आसान

खास बात ये है कि इस फीचर से आप न सिर्फ ऑब्जेक्ट पहचान सकेंगे, बल्कि उससे जुड़े काम भी आसान करने में ये AI मोड मदद करेगा। उदाहरण के तौर पर अगर आप किसी इवेंट पोस्टर को स्कैन करते हैं तो ये अपने आप कैलेंडर एंट्री तैयार करने का सजेशन देगा। जबकि किसी रेस्टोरेंट के मेन्यू पर कैमरा पॉइंट करने पर ये उसका रिव्यू, रेटिंग और अन्य डिटेल्स भी तुरंत दिखा सकता है।

रोज के कामों में ऐसे करेगा हेल्प

इतना ही नहीं ये फीचर रोजाना के कामों को भी आसान बना सकता है। जैसे खाने के पैकेट को स्कैन करके उसकी न्यूट्रिशन डिटेल्स मिल सकती हैं या बिजनेस कार्ड स्कैन कर सीधे कॉन्टैक्ट सेव आसान हो जाएगा। हालांकि, ज्यादा मुश्किल सवालों के लिए Apple अभी भी ChatGPT जैसे टूल्स पर डिपेंड रह सकता है।