Redmi की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड से है लैस; जानें अन्य स्पेसिफिकेशन्स

दिग्गज टेक कंपनी रेडमी ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है जिसे कंपनी ने Redmi Watch 6 के नाम से पेश किया है।

Redmi की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड से है लैस; जानें अन्य स्पेसिफिकेशन्स
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। दिग्गज टेक कंपनी रेडमी ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है जिसे कंपनी ने Redmi Watch 6 के नाम से पेश किया है। इस वॉच को सबसे पहले अक्टूबर 2025 में चीन में Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max हैंडसेट के साथ पेश किया गया था।

इस स्मार्टवॉच के दो वेरिएंट हैं जिसमें Redmi Watch 6 और Watch 6 NFC शामिल है। इन दोनों की सेल पोलैंड, रोमानिया और थाईलैंड जैसे इंटरनेशनल मार्केट में शुरू हो चुकी है।

रेडमी की इस नई वाच में 2.07-इंच की AMOLED स्क्रीन मिल रही है। साथ ही इस वॉच में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी मिल रहे हैं। वॉच में डुअल L1 GPS एंटीना भी देखने को मिल रहे हैं। कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 12 दिनों तक चल सकती है। चलिए पहले इसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं।

Redmi Watch 6, Redmi Watch 6 NFC की कीमत और उपलब्धता

लिस्टिंग से पता चलता है कि पोलैंड, रोमानिया और थाईलैंड में Redmi Watch 6 की सेल शुरू हो गई है, जबकि इस स्मार्टवॉच का NFC-इनेबल्ड वेरिएंट अभी सिर्फ पोलैंड में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Redmi Watch 6 की शुरुआती कीमत पोलैंड में PLN 449 यानी लगभग 10 हजार रुपये है। जबकि Redmi Watch 6 NFC की कीमत पोलैंड में PLN 499 यानी लगभग 11 हजार रुपये है।

Redmi Watch 6 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेडमी की इस वॉच में 2.07-इंच की AMOLED स्क्रीन मिल रही है। साथ ही वॉच में 60Hz तक का रिफ़्रेश रेट और 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। वॉच में 2.5D कर्व्ड ग्लास कवर और पतले बेजल हैं। यह डिस्प्ले 'ऑलवेज-ऑन' फंक्शनलिटी और कस्टमाइजेबल वॉच फेस के साथ आती है।

150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड

वॉच में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं, जिनमें से 6 एक्टिविटीज को ये अपने आप पहचान सकती है। हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स की बात करें तो वॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप एनालिसिस और स्ट्रेस मॉनिटरिंग भी मिल रही है।

वॉच में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और पानी के अंदर भी हार्ट रेट का पता लगाने की सुविधा वाला ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर है।

 12 दिनों तक चलेगी

वॉच में 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिल रही है। साथ ही इसमें 550mAh की बैटरी है, जो नॉर्मल यूज में 12 दिनों तक और बैटरी सेवर मोड में 24 दिनों तक चल सकती है। नेविगेशन के लिए वॉच में डुअल L1 GNSS एंटीना हैं, जो GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS सिस्टम को सपोर्ट करते हैं।