Redmi का 7560mAh बैटरी वाला नया 5G फोन हो रहा है लॉन्च, जानें अन्य स्पेसिफिकेशन्स
दिग्गज टेक कंपनी Xiaomi जल्द ही भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Redmi Turbo 5 के नाम से पेश करने वाली है।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। दिग्गज टेक कंपनी Xiaomi जल्द ही भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Redmi Turbo 5 के नाम से पेश करने वाली है। ये फोन कंपनी की Redmi Turbo सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा जो भारत में आएगा।
हैंडसेट परफॉर्मेंस-फोकस्ड डिवाइस हो सकता है, जिसमें एक बड़ी बैटरी और कई फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
कई हालिया रिपोर्ट्स से ऐसा पता चलता है कि भारत में आने वाले मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स चीन में लॉन्च हुए मॉडल जैसे ही हो सकते हैं। यह भी कन्फर्म हो गया है कि Redmi Turbo 5 भारत में Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
चीनी मॉडल जैसे होंगे Redmi Turbo 5 के फीचर्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में बताया गया कि Redmi Turbo 5 जून की शुरुआत में भारत में लॉन्च होगा। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि भारतीय मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स चीनी मॉडल जैसे ही होंगे।
बता दें कि डिवाइस का चीनी मॉडल जनवरी में Turbo 5 Max मॉडल के साथ लॉन्च किया गया था। टिप्सटर ने दावा किया कि Xiaomi Redmi Turbo 5 के साथ देश में कुछ और प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करने की तैयारी में है।
Redmi Turbo 5 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजाल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz तक हो सकता है। हैंडसेट को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिल सकता है और ये Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर रन कर सकता है।
Redmi Turbo 5 के कैमरा स्पेक्स
Redmi Turbo 5 के इंडियन मॉडल में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है जिसके साथ 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। यह भी बताया गया है कि इस हैंडसेट में 7,560mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स मिल सकती है।

Janmat News 
