जॉर्डन ने हवा में मार गिराईं ईरान की पांच मिसाइलें, बढ़ा तनाव; खाड़ी देशों में बज रहे सायरन

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्धविराम टूट गया है। सैन्य हेलिकॉप्टर को निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिका बुरी तरह से ईरान पर भड़क गया है.

जॉर्डन ने हवा में मार गिराईं ईरान की पांच मिसाइलें, बढ़ा तनाव; खाड़ी देशों में बज रहे सायरन
Published By- Diwaker Mishra

तेहरान/ वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्धविराम टूट गया है। सैन्य हेलिकॉप्टर को निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिका बुरी तरह से ईरान पर भड़क गया है और अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं। वहीं आईआरजीसी ने भी एक बयान जारी कर रहा है कि वे भी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देंगे। 

कुवैत पर ईरानी हमले की कोशिश, एयर डिफेंस सिस्टम हुआ सक्रिय

कुवैत ने कहा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय होकर हवाई खतरों का सामना कर रहे हैं, जब ईरान ने अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में इस खाड़ी देश को निशाना बनाने का दावा किया। ईरान की ओर से यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच की गई है।

कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमलों के जरिए कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। कुवैती सुरक्षा बलों ने कई प्रोजेक्टाइल को हवा में ही इंटरसेप्ट कर लिया। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है।

जॉर्डन ने हवा में ही मार गिराईं ईरान की पांच मिसाइलें

जॉर्डन ने दावा किया है कि उसने ईरान की ओर से दागी गई पांच मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। ये मिसाइलें उस क्षेत्र की ओर बढ़ रही थीं, जहां अमेरिकी सैन्य बलों की मौजूदगी वाला एयरबेस स्थित है। हमले के बाद जॉर्डन समेत कई खाड़ी देशों में चेतावनी सायरन बजाए गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया।

रिपोर्टों के अनुसार, यह घटनाक्रम अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के बीच हुआ है। जॉर्डन ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह सक्रिय है और देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान का हमला

ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सेना वाले सैन्य अड्डे पर हमला किया; हालांकि, अभी तक जॉर्डन और अमेरिका की ओर से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

ईरान हमलों के खिलाफ कुवैत की जवाबी कार्रवाई

ईरान के इस एलान के बाद कि उसने अमेरिकी हवाई हमलों का बदला लेने के लिए पश्चिम एशिया के इस देश को निशाना बनाया है, कुवैत का कहना है कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।

अमेरिका ने ईरान पर दागीं मिसाइलें, IRGC ने दी जवाबी हमले की धमकी

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि अमेरिका के हमलों के जवाब में अमेरिकी सेना की बहरीन में मौजूद पांचवीं फ्लीट पर ड्रोन हमला किया गया है।

IRGC ने ये भी कहा कि अगर अमेरिका के हमले जारी रहे तो वे भी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देंगे। वहीं अमेरिका ने हमले रोकने के संकेत दिए हैं और कहा है कि ईरान पर हमले आत्मरक्षा में किए गए और अब हमले पूरे हो गए हैं।

ईरान युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर बढ़ी महंगाई

28 फरवरी से अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। इसके चलते ऊर्जा कीमतों में तेजी आई है और खाद्य पदार्थों समेत कई आवश्यक वस्तुएं महंगी हुई हैं।

हालांकि अप्रैल में युद्धविराम की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक स्थायी शांति समझौता नहीं हो सका है। इस बीच, इस्राइल ने लेबनान में ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्ला के खिलाफ अपने सैन्य अभियान को और तेज कर दिया है, जिससे क्षेत्रीय तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।