अयोध्या: 2027 के चुनाव तैयारी को लेकर शिवसेना ने शुरू किया संगठन विस्तार, दिल्ली में हुई अहम बैठक

अयोध्या जनपद में शिवसेना के उप्र राज्य प्रमुख अभय द्विवेदी ने प्रेस वार्ता की। शिवसेना प्रदेश प्रमुख अभय द्विवेदी ने बताया कि शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में सभी राज्यों के प्रमुखों की एक बैठक बुलाई।

अयोध्या: 2027 के चुनाव तैयारी को लेकर शिवसेना ने शुरू किया संगठन विस्तार, दिल्ली में हुई अहम बैठक
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। अयोध्या जनपद में शिवसेना के उप्र राज्य प्रमुख अभय द्विवेदी ने प्रेस वार्ता की। शिवसेना प्रदेश प्रमुख अभय द्विवेदी ने बताया कि शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में सभी राज्यों के प्रमुखों की एक बैठक बुलाई।

जिसमें दिल्ली, गुजरात,उत्तर प्रदेश,पंजाब, कर्नाटक,केरला,झारखंड और उत्तराखंड सहित कई राज्यों के नेता शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य देश भर में पार्टी संगठन का तेजी से विस्तार करना और जनाधार बढ़ाना था, जिसके लिए एकनाथ शिंदे ने सभी को दिशा-निर्देश दिए।

पार्टी इस समय हिमाचल प्रदेश के पंचायत चुनावों में बिना किसी गठबंधन के, स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रही है। विधानसभा जैसे बड़े चुनावों को लेकर साफ किया गया कि शिवसेना एनडीए गठबंधन का हिस्सा है और आगे भी गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेगी।

उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू करने के निर्देश मिले हैं। पार्टी सभी सीटों पर तैयारी कर रही है, लेकिन गठबंधन में जो सीटें मिलेंगी वहां चुनाव लड़ेगी और बाकी सीटों पर एनडीए के सहयोगी दलों का समर्थन करेगी।