बहराइच: योगी के मंत्री का राहुल पर तंज, कहा- ना जाने किन पापों के कारण पार्टी की यह दुर्दशा है
उप्र के बहराइच जनपद के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी के सबसे अधिक कार्यकाल को स्वर्णिम कार्यकाल बताया।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी के सबसे अधिक कार्यकाल को स्वर्णिम कार्यकाल बताया। उन्होंने कहा कि भारत वासियों के प्रति पीएम मोदी की दूर दृष्टि और बेहतर सोच आज उनका सबसे उत्कृष्ट बना रही है।
एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली खान द्वारा महाराजा सुहेलदेव को काल्पनिक बताए जाने के मामले पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि बाहरी आकर बताएंगे महाराजा सुहेलदेव का इतिहास क्या है।
ओवैसी के बहराइच से चुनावी आगाज करने पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे देश के लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि कोई भी कहीं से चुनाव लड़ सकता है।
राहुल गांधी पर एक बार फिर तीखा वार करते हुए दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि न जाने कौन-कौन से पाप किए हैं कि इन्हीं पापों के कारण देश की सबसे बड़ी पुरानी पार्टी की ऐसी दुर्दशा है कि पूरा देश याद करता है वो पाप।
रायबरेली में बहुत करीब से देखा है क्योंकि मैं रायबरेली का रहने वाला हूं लोकतंत्र को जिस तरह से वीडियो में हथकड़ियां में जकड़ करके उनकी दादी ने लोकतंत्र का चीर हरण किया था वह पूरा देश जानता है। नेहरू गांधी खानदान ने जबरिया देश पर राज किया है।
ओवैसी द्वारा उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़े जाने के मामले पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि हम बिल्कुल मजबूत और ताकतवर पार्टी हैं ऐसे में हमें किसी के सहयोग की आवश्यकता नहीं है।

Janmat News 
