SIT जांच में दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा; राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले सीएम योगी

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 245 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

SIT जांच में दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा; राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले सीएम योगी
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 245 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और अयोध्या के विकास व राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

हाल ही में चर्चा में आए राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर बोलते हुए सीएम योगी ने साफ किया कि इस पूरे प्रकरण की एसआईटी (SIT) जांच चल रही है और जल्द ही 'दूध का दूध और पानी का पानी' हो जाएगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि अयोध्या का वैश्विक स्तर पर नाम हो।

उन्होंने अतीत की घटनाओं को याद दिलाते हुए तीखा हमला किया और कहा कि समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं और गोली चलवाने वाले ही आज हमें उपदेश दे रहे हैं।