मथुरा: ट्रैक्टरों से भरा ट्रोला पलटा, अनियंत्रित होकर रेलिंग पर लटका

दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा एक ट्रैक्टरों से भरा ट्रोला मथुरा में हाईवे पर गोकुल रेस्टोरेंट के पास अनियंत्रित होकर बीच की रेलिंग पर लटक गया।

मथुरा: ट्रैक्टरों से भरा ट्रोला पलटा, अनियंत्रित होकर रेलिंग पर लटका
Published By- Diwaker Mishra

मथुरा से सैयद जाहिद की रिपोर्ट

मथुरा/जनमत न्यूज़। दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा एक ट्रैक्टरों से भरा ट्रोला मथुरा में हाईवे पर गोकुल रेस्टोरेंट के पास अनियंत्रित होकर बीच की रेलिंग पर लटक गया। बताया जा रहा है कि हादसा ड्राइवर को नींद आने की वजह से हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रोला तेज रफ्तार में था और अचानक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन डिवाइडर की रेलिंग पर चढ़ गया और बीच में ही फंस गया। ट्रोले में कई ट्रैक्टर लदे हुए थे, जिससे हादसा और भी खतरनाक हो सकता था।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और आसपास से गुजर रहे लोग भी सुरक्षित रहे। हालांकि, हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए ट्रैफिक को सुचारू कराया। साथ ही, क्रेन की मदद से ट्रोले को हटाने का काम भी शुरू किया गया।

प्राथमिक जांच में हादसे का कारण ड्राइवर को नींद आना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल, इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि लंबे सफर के दौरान ड्राइवरों की थकान किस तरह बड़े हादसों की वजह बन सकती है।