बहराइच: ओवैसी की दहाड़; मोदी सरकार को बताया बुजदिल, सपा को बताया बीजेपी और RSS का एजेंट

उप्र के बहराइच जनपद के मटेरा विधानसभा सीट से चुनावी आगाज कर हुँकार भरने पहुँचे AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर जमकर तीखा वार किया।

बहराइच: ओवैसी की दहाड़; मोदी सरकार को बताया बुजदिल, सपा को बताया बीजेपी और RSS का एजेंट
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद के मटेरा विधानसभा सीट से चुनावी आगाज कर हुँकार भरने पहुँचे AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर जमकर तीखा वार किया।

जुबानी हमला बोलते हुऎ ओवैसी ने कहा कि आज हमारे 3 भारतीयों को मौत के घाट उतार दिया गया लेकिन प्रधानमंत्री ने एक बार भी संवेदना व्यक्त नही की।

ओवैसी ने कहा क्या ट्रम्प तुम्हारे पप्पा हैं जो उनके खिलाफ एक लफ्ज भी नही बोल सकते एक मृतक का शव अभी तक उसके घर नहीं पहुंचा है जबकी इसकी चिंता मोदी सरकर को नहीं है।

समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुऎ ओवाईसी ने कहा की चाय कोई और साथ में बैठकर पीता है और इल्जाम हम पर लगाया जता है।

समाजवादी पार्टी को ओवैसी ने बीजेपी और RSS का एजेंट बताते हुए कहा की अखिलेश यादव ने बिहार में 5 सांसदों को सिर्फ इस लिए लगाया था ताकि ओवैसी के विधायक जीत न पाएं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुऎ कहा की जब बात समाजवादी पार्टी के नेता की बेटी की आती है तो योगी माइक से बोलते हैं हर बेटी बराबर है लेकिन योगी को इस बात को बोलने से पहले ये सोचना चाहिए कि संभल में भी बेटियों ने आवाज उठाई थी लेकिन उनकी आवाज किसी ने नही सुनी।

ओवैसी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसके घर पर बुलडोजर चलना है किसका एनकाउंटर होना है ये पहले से तय रहता है एनकाउंटर के नाम पर किसको तकलीफ पहुँचाया जाता है ये सब जानते हैं।

क्या भाजपा के लोग नही जानते क्या ये लोग बायलोजिकल हैं संभल में मुस्तफा कादरी मस्जिद को शहीद कर दिया गया। कई मस्जिदों को तोड़ दिया गया,आई लव मोहम्मद का पोस्टर लेकर चलने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई ये सब किसी से छिपा नही है।

ओवैसी ने कहा कि बीजेपी को रोकने वाले दल का अगर समर्थन करना पड़े तो भी पीछे नही हटेंगे। ओवैसी ने प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली खान को प्रत्यासी घोषित करते हुए कहा की इस बार हर हाल में बदलाव होगा। कमजोरों और मजलूमों की लड़ाई AIMIM लड़ती रहेगी।