रामपुर DM का बड़ा आदेश, मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के 38 अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने बड़ा आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार जौहर ट्रस्ट के 38 अवैध निर्माण ध्वस्त होंगे।

रामपुर DM का बड़ा आदेश, मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के 38 अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त
Published By- Diwaker Mishra

रामपुर से अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर/जनमत न्यूज़। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने बड़ा आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार जौहर ट्रस्ट के 38 अवैध निर्माण ध्वस्त होंगे।

दरअसल, रामपुर DM अजय कुमार द्विवेदी ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर अली विश्वविद्यालय के परिसर में बने 38 अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं।

इन निर्माणों का कुल क्षेत्रफल 82,309 वर्ग मीटर है। डीएम ने सुनवाई और दस्तावेजों की जांच के बाद पाया कि परिसर के 40 भवनों में से सिर्फ 2 भवनों के मानचित्र ही स्वीकृत थे। शेष 38 निर्माण बिना अनुमति के किए गए थे।

आदेश में कहा गया कि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए उच्च शिक्षा अधिकारी कैंप लगाकर छात्रों को मार्गदर्शन देंगे। डीएम ने साफ किया कि जिले में अवैध निर्माणों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।