कानपुर देहात में गूंजा 'आरक्षण बचाओ' का नारा, आजाद समाज पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर आज पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 'आरक्षण बचाओ' के समर्थन में जिला मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किया।

कानपुर देहात में गूंजा 'आरक्षण बचाओ' का नारा, आजाद समाज पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। ​​आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर आज पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 'आरक्षण बचाओ' के समर्थन में जिला मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किया।

इसी कड़ी में कानपुर देहात के जिला मुख्यालय माती में भी आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जगजीत संखवार के नेतृत्व में एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी सरकार पर आरक्षण को खत्म करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।

​कानपुर देहात का जिला मुख्यालय माती आज नीले झंडों और आरक्षण बचाओ के समर्थन के नारों से गूंज उठा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर पूरे प्रदेश के साथ-साथ कानपुर देहात में भी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष जगजीत संखवार के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता माती मुख्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते  हुए 'आरक्षण बचाओ' के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला।

पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार सुनियोजित तरीके से वंचितों और पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करने की साजिश रच रही है, जिसे आजाद समाज पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और आरक्षण की सुरक्षा की मांग की।

इस मौके पर मंडल संयोजक प्रवेंद्र सिंह गौतम जॉन प्रभारी बबलू यादव जावेद वारिसी इंद्र कुमार नायक सर्वेश दोहरे गजेंद्र यादव राजकुमार समीर सिद्दीकी पद गौतम राहुल यादव आर्यन गौतम शिखा गौतम आदि लोग मौजूद रहे.