शाहजहांपुर: दीवार से टकराई कार, रोजा थाने में तैनात कांस्टेबल की मौके पर ही मौत
उप्र के शाहजहांपुर जनपद के रोजा थाने में तैनात कांस्टेबल अंकित की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार महाराणा प्रताप पार्क के पास अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई।
शाहजहांपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट
शाहजहांपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के शाहजहांपुर जनपद के रोजा थाने में तैनात कांस्टेबल अंकित की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार महाराणा प्रताप पार्क के पास अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल अंकित शनिवार रात करीब 12 बजे सरकारी काम से अपनी निजी कार लेकर निकले थे। महाराणा प्रताप पार्क के पास पहुंचते ही उनकी कार दीवार से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंकित की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्चरी में रखवाया। इसके बाद परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। अंकित की रोजा थाने में 24 जून 2024 को तैनाती हुई थी।हादसे के बाद कार की हालत देखकर दूसरे वाहन की टक्कर की आशंका भी जताई जा रही है।
कार का ड्राइवर सीट के दूसरी ओर वाला हिस्सा ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि ड्राइवर साइड पर नुकसान अपेक्षाकृत कम है। हालांकि, हादसा कैसे हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है दुर्घटना की वजह पता करने का प्रयास कर रही है ।
वही सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल की कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई थी। वह सरकारी काम से निकले थे। शव को मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



