चंदौली में रक्षाबंधन के बहाने सियासी शक्ति प्रदर्शन, पूर्व विधायक के आयोजन में उमड़ा महिलाओं का हुजूम

उप्र के चंदौली जनपद के सैयदराजा में रक्षाबंधन के बहाने सियासी शक्ति प्रदर्शन की तस्वीर सामने आई। पूर्व विधायक और सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू के आयोजन में महिलाओं का हुजूम उमड़ा।

चंदौली में रक्षाबंधन के बहाने सियासी शक्ति प्रदर्शन, पूर्व विधायक के आयोजन में उमड़ा महिलाओं का हुजूम
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद के सैयदराजा में रक्षाबंधन के बहाने सियासी शक्ति प्रदर्शन की तस्वीर सामने आई। पूर्व विधायक और सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू के आयोजन में महिलाओं का हुजूम उमड़ा।

जनौली गांव के शिव शक्ति लॉन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं का सम्मान कर रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधा गया, आयोजन में समर्थक भी व्यवस्था संभालते दिखे।

महिलाओं की बड़ी मौजूदगी को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। रक्षाबंधन के बहाने शक्ति प्रदर्शन के बीच अब सैयदराजा की सियासत और 2027 के चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हैं।