शाहजहांपुर में सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल, 25 अक्टूबर को होगा 101 कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह

उप्र के ​शाहजहांपुर जिले में सामाजिक सरोकार और भाईचारे की एक बेहद प्रेरणादायक तस्वीर सामने आने वाली है। आगामी 25 अक्टूबर को खिरनी बाग में 101 लड़कियों के सामूहिक विवाह का एक भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

शाहजहांपुर में सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल, 25 अक्टूबर को होगा 101 कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह
Published By- Diwaker Mishra

शाहजहांपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट

शाहजहांपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के ​शाहजहांपुर जिले में सामाजिक सरोकार और भाईचारे की एक बेहद प्रेरणादायक तस्वीर सामने आने वाली है। आगामी 25 अक्टूबर को खिरनी बाग में 101 लड़कियों के सामूहिक विवाह का एक भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सर्वधर्म और सर्वजातीय भावना है, जिसमें बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों और जातियों की कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा

​यह पूरा भव्य आयोजन जाने-माने समाजसेवी विनय अग्रवाल (परी नमकीन वाले) की ओर से किया जा रहा है।  विनय अग्रवाल का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानजनक विदाई देना और समाज में एकता का संदेश फैलाना है।

​नवविवाहित जोड़ों को मिलेंगे समुचित उपहार

​इस सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने वाले सभी 101 जोड़ों को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद के साथ-साथ गृहस्थी का आवश्यक सामान और समुचित उपहार भेंट किए जाएंगे, ताकि वे आत्मनिर्भरता और सुख के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकें।

​भव्य तैयारियां शुरू

​कार्यक्रम स्थल खिरनीबाग में भव्य पंडाल, खान-पान, सुरक्षा और मेहमानों के स्वागत के लिए पुख्ता तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस आयोजन में शहर के तमाम गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद देंगे।

​यह आयोजन न केवल शाहजहांपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए 'सर्वधर्म समभाव' और सामाजिक सहयाग की एक मिसाल बन रहा है।

​