बहराइच में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पत्रकार के भाई का शव, सिर में गंभीर चोट के घाव
उप्र के बहराइच जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में पत्रकार के भाई का शव बरामद होने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के सिसवारा सरयू नहर का है।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में पत्रकार के भाई का शव बरामद होने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के सिसवारा सरयू नहर का है।
जानकारी के अनुसार पत्रकार के भाई के सिर में गंभीर चोट के घाव हैं और सिर बीच से फटा है। पत्रकार के भाई का लहूलुहान शव सरयू नहर के पास मिला है।
निर्मम हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। अज्ञात कॉल आने पर पत्रकार संजय द्विवेदी के भाई अजय द्विवेदी घर से निकले थे। घर से तकरीबन 4 किलोमीटर दूर उनका शव बरामद हुआ।
मृतक अजय द्विवेदी पत्रकार संजय द्विवेदी के भाई थे। मौके पर CO नानपारा पहुंप सिंह समेत पुलिस फोर्स मौजूद है। अजय द्विवेदी के बेटे मनीष द्विवेदी ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।


