फर्रुखाबाद में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की लापरपाही, बच्चे को कमरे में बंद करके चली गई घर

उप्र के फरुर्खाबाद जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की लापरपाही सामने आई है जो बच्चे के जीवन पर भारी पड़ सकती थी। कार्यकत्री कमरे में ढाई साल के बच्चे को बंद करके घर चली गई।

फर्रुखाबाद में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की लापरपाही, बच्चे को कमरे में बंद करके चली गई घर
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फरुर्खाबाद जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की लापरपाही सामने आई है जो बच्चे के जीवन पर भारी पड़ सकती थी। कार्यकत्री कमरे में ढाई साल के बच्चे को बंद करके घर चली गई। मामला जनपद के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के गुत्तासी गांव का है।

दरअसल, छुट्टी होने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका कमरे में ताला लगाकर घर चली गई। बाद में ग्राम प्रधान ने आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर बच्चे के रोने की आवाज सुनी। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी। प्रधान ने सहायिका को फोन कर बुलाया।

सहायिका ने गेट का ताला खोलकर बच्चे को बाहर निकाला। भीषण गर्मी में आंगनबाड़ी की लापरवाही से बच्चे के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। इस बीच आंगनबाड़ी केंद्र से ताला खोलकर बच्चे को निकालने का वीडियो वायरल हो गया है। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे के बंद होने की यह घटना कल की बताई जा रही है।