प्रतापगढ़ के सपा सांसद का विवादित वीडियो वायरल, दुर्गा पूजा और कावड़ यात्रा बंद करने की वकालत
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के सपा सांसद एसपी पटेल का विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सांसद लोगों से दुर्गा पूजा और कावड़ यात्रा बंद करने की वकालत कर रहे हैं।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के सपा सांसद एसपी पटेल का विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सांसद लोगों से दुर्गा पूजा और कावड़ यात्रा बंद करने की वकालत कर रहे हैं। सांसद एसपी पटेल पब्लिक को समझा कर ऐसा ना करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में सांसद एसपी पटेल का बयान है कि दुर्गा माता की प्रतिमा लोग खरीद कर लाते हैं उसकी पूजन करते हैं और एक सप्ताह बाद उसे गंदे नाले में फेंक आते हैं। ऐसा करने से देवी मां आशीर्वाद देगी या श्राप।
सांसद ने इसे ढोंग बताते हुए बंद करने की वायरल वीडियो में बात कर रहे हैं। कावड़ यात्रा पर भी सवाल उठाते हुए कहा की कावड़ यात्रा बंद होनी चाहिए। गांव में ही मंदिर है, वहां जल चढ़कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया जा सकता है।
वायरल वीडियो के बाद आस्था और परंपराओं पर सांसद एसपी पटेल ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वायरल वीडियो कई दिनों पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो शहर के रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है।



