प्रतापगढ़: चिलबिला में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला स्थित आदर्श ढाबा के पीछे रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला स्थित आदर्श ढाबा के पीछे रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी प्रतापगढ़ व नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस फिलहाल अज्ञात युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।


