अयोध्या मेडिकल कॉलेज में नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन, डिप्टी सीएम रहे मुख्य अतिथि; SGPGI से जुड़ेगा ICU

उप्र के अयोध्या जनपद के राजर्षि दशरथ राजकीय मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विभाग द्वारा SGPGI लखनऊ के सहयोग से तीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन, डिप्टी सीएम रहे मुख्य अतिथि; SGPGI से जुड़ेगा ICU
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के राजर्षि दशरथ राजकीय मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विभाग द्वारा SGPGI लखनऊ के सहयोग से तीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

डिप्टी सीएम ने मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रो समेत सुपर स्पेशलिटी विभाग शुरू करने और इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की घोषणा की। साथ ही फैकल्टी और नर्सों के लिए आवास की सुविधा विकसित करने की बात कही।

अयोध्या मेडिकल कॉलेज के ICU को SGPGI लखनऊ से हब एंड स्पोक मॉडल के तहत जोड़ा जाएगा। SGPGI के विशेषज्ञ ऑनलाइन ICU मरीजों की मॉनिटरिंग कर इलाज की गाइडेंस देंगे। इसके लिए जल्द आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे।

SGPGI निदेशक डॉ. आर.के. धीमान ने कहा कि सुविधाओं के विस्तार के बाद अयोध्या मेडिकल कॉलेज को छोटी PGI के रूप में विकसित किया जा सकता है, जिससे गंभीर मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर करने की जरूरत कम होगी।