बलरामपुर: घर के बाहर खेल रही 4 वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
उप्र का बलरामपुर जनपद के थाना ललिया क्षेत्र अंतर्गत बहादुरगंज बाजार में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रही 4 वर्षीय मासूम सायमा को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया.
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र का बलरामपुर जनपद के थाना ललिया क्षेत्र अंतर्गत बहादुरगंज बाजार में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रही 4 वर्षीय मासूम सायमा को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतका के पिता ने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर ललिया पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रैक्टर और चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Janmat News 
