लखीमपुर खीरी: UGC के विरोध में सवर्ण समाज का विरोध प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर UGC बिल के विरोध में नारेबाजी की।
लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर UGC बिल के विरोध में नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने UGC बिल को काला कानून बताया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन ME UGC से जुड़े बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की गई है।
प्रदर्शनकारियों का कहना, बिल से शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक संतुलन प्रभावित होगा। सवर्ण समाज ने चेतावनी दी कि मांग न मानी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।


